जापान में छाने को तैयार हैं शाहरुख खान, उनकी ये 1000 करोड़ी फिल्म नवंबर में होगी रिलीज

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की “जवान,” जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, ने अपनी रिलीज के साथ ही तूफान ला दिया था। फिल्म के दमदार एक्शन और शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीतते हुए, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में इसके बढ़ते क्रेज के कारण, अब फिल्म को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाना है।

“जवान” 29 नवंबर, 2024 को जापान में अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है, जो भारत और दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब जापान में भी जादू बिखेरने के लिए तैयार है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म जापान में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ने वाली है। ऐसे में इस एक्साइटिंग अनाउंसमेंट को करने के लिए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कैप्शन में लिखा है:

“ एक कहानी जस्टिस की…बदले की…विलेन और हीरो की… एक कहानी जवान की… आ रही है जापान के ट्यीटर्स में पहली बार!!! तो रह गया बाद एक सवाल- रेडी?

जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया था, वह जापान में बड़े पैमाने पर आ रही है!

ये भी पढ़ें: भूत बंगला: अक्षय कुमार की फिल्म में हुई भूल भुलैया एक्टर की एंट्री, लगेंगे हंसी के ठहाके

Jawan 29 नवंबर 2024 को जापान में रिलीज होगी!”

जवान 2023 में एक बड़ी सफलता थी। इसने उस साल किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से ज़्यादा पैसा कमाया। यह दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इसने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें: Housefull 5: अक्षय कुमार की इस फिल्म में हुई एक साथ 5 हसीनाओं की एंट्री