सिंघम अगेन में सलमान खान का होगा कैमियो, पढ़िए डिटेल

salman khan in singham again

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ये साल 2024 की बड़ी फिल्मों में से एक है। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादकोण और करीना कपूर नजर आएंगी। हालांकि एक सरप्राइज और इस फिल्म में अब जोड़ा जा रहा है। रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स में एक क्रॉसओवर एड करने वाले हैं।

जूम की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान अपने चुलबुल पांडे के अंदाज में सिंघम अगेन में दिखाई देंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित शेट्टी ने सलमान खान को इस रोल के लिए मनाया था और सलमान खान भी बिना सवाल किए उनके साथ जुड़ गए। अगर ये बात सच है तो वाकई में फिल्म में धमाका देखने को मिलेगा। इससे पहले सलमान खान पिछले साल फिल्म पठान में कैमियो कर चुके हैं। लोगों को उनका कैमियो काफी पसंद आया था।

ये भी पढ़ें: Housefull 5: अक्षय कुमार की इस फिल्म में हुई एक साथ 5 हसीनाओं की एंट्री

भूल भुलैया 3 से क्लैश
सिंघम अगेन दीवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो रही है। हाल ही में ये खबर आई कि रोहित शेट्टी एक बार फिर अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का सोच रहा है क्योंकि पहले भी ऐसा हो चुका है। हालांकि अब चीजें साफ हैं कि दोनों ही फिल्में एक नवंबर को रिलीज होंगी। यानी आपको दो धुंआधार फिल्में दीवाली पर बम फोड़ती नजर आएंगी। देखना होगा कि दर्शक इसमें से किसे ज्यादा प्यार देते हैं।

ये भी पढ़ें: National Cinema Day: 20 सितंबर को 99 रु में थिएटर जाकर देख डालिए ये 4 धांसू फिल्में