मलाइका के पिता की मौत के बाद पैपराजी पर क्यों भड़के वरुण धवन? सोशल मीडिया पर लिखी पूरी बात

मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को छत से कूदकर जान दे दी। इस खबर को सुनकर हर कोई शॉक्ड हो गया। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने इस घटना पर शोक जताया। वहीं वरुण धवन को पैप कल्चर पर भड़कते हुए भी नजर आए। दरअसल मुंबई में अकसर ही पैपराजी बॉलीवुड सेलेब्स के पीछे कैमरा लेकर नजर आते हैं। जिससे कई बार सेलेब्स परेशान भी हो जाते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मलाइका पर भी आज खूब कैमरा ताने गए। जिससे वो काफी परेशान दिखीं। इस दुख की घड़ी में भी इस तरह का मंजर देखकर वरुण धवन पैपराजी पर काफी गुस्सा हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि ये काफी इंसेंसिटिव है और ऐसे मौके पर तो इंसानियत दिखानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: भूत बंगला: अक्षय कुमार की फिल्म में हुई भूल भुलैया एक्टर की एंट्री

वरुण धवन ने लिखा, ”ये सबसे इंसेंसिटिव चीज है कि आप उन लोगों के चेहरे पर कैमरा पोइंट कर रहे हैं जो शोक मना रहे हैं। जरा सोचिए आप लोग क्या कर रहे हैं और जब आप ये कर रहे हैं, तब कोई किस दौर से गुजर रहा होगा। मैं समझता हूं कि ये आपका काम है, पर कभी-कभी किसी दूसरे इंसान को इससे तकलीफ हो सकती है… इंसानियत दिखाइए।”

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग वरुण धवन की इस बात से सहमत नजर आए।

फिलहाल उनके छत से कूदने का कोई कारण नहीं पता चला है। बताया गया कि वो छठी मंजिल से नीचे कूदे थे। बॉडी बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट आयशा मैनोर के नीचे अनिल अरोड़ा की बॉडी पड़ी मिली थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा के कुछ करीबियों ने इसे हादसा भी बताया है। हालांकि मौत के सही कारण का कुछ पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: ‘मुंह पर मत मारना मुझे एक्टर बनना है…’ जब पिटते हुए राजकुमार राव ने कहीं ये लाइनें