Pushpa 2 का टीजर रिलीज होने से पहले जान लें अल्लू अर्जुन की फिल्म की ये 5 खास बातें

Pushpa 2 Allu Arjun

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म पुष्पा (Pushpa) से साल 2021 में थिएटर्स हिला दिए थे। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी है कि लोग इसके दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब फिल्म का टीजर 8 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगा, जिससे दर्शकों में खलबली मच गई है। इसी एक्साइटमेंट को जारी रखते हुए आइए आपको पुष्पा 2 (Pushpa 2) के बारे में 5 बातें बताते हैं।

गंगम्मा देवी
पुष्पा 2 से जो पोस्टर रिलीज हुए हैं, उनमें अल्लू अर्जुन काली माता जैसे नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक महिला का गेटअप लिया है। लेकिन ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 के प्रोडक्शन हाउस के एक शख्स ने बताया कि एक्टर गंगम्मा देवी का रूप लिया है। इस देवी की मई में तिरुपति में जथारा के दौरान पूजा की जाती है।

क्यों लिया नया अवतार?
माना जा रहा है कि पुष्पा ने ये लुक इसलिए लिया है ताकि वो पुलिस से बच सके। हालांकि ऐसा पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि हो सकता है कि डायरेक्टर सुकुमार ने कुछ और सोच रखा हो। जो पोस्टर्स आए हैं, उनमें अल्लू अर्जुन के हाथ पर फोकस किया गया है जिसमें उन्होंने नेल पॉलिश भी लगाई हुई है।

पुष्पा 2 का प्लॉट
साल 2023 में पुष्पा 2 से एक वीडियो जारी हुई था। इसमें बताया जा रहा था कि पुष्पा को पुलिस ने गोली मार दी है। इससे उन लोगों ने दंगा मचा दिया, जिनकी मदद पुष्पा ने की थी। लेकिन पुष्पा को एक जंगल में एक वीडियो क्लिप के जरिए देखा जाता है। पुष्पा को देखकर टाइगर भी पीछे हट जाता है। पुष्पा की कहानी उस मोड़ पर खत्म हुई थी जब एसपी भंवर सिंह शेखावत पुष्पा से बदला लेने का प्रण ले लेता है। इस बार भी कहानी यहीं से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ये हैं साल 2024 की अब तक की टॉप 5 मूवीज, शाहिद को पछाड़ चुकी हैं करीना-तबू

पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना की फीस
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस बढ़ा दी है। एक्ट्रेस अब 3 करोड़ की फीस ले रही हैं जो कि पहले 2 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। ऐसा भी कहा गया था कि एनिमल में रश्मिका मंदाना को देखने के बाद सुकुमार ने रश्मिका का रोल भी बढ़ाया है। वो एक्ट्रेस को इस बार ज्यादा स्क्रीन टाइम देना चाहते हैं।

फिर से शूट हुए सीक्वेंस
डायरेक्टर सुकुमार किसी भी हालत में अपनी फिल्म का लेवल कम नहीं रखना चाहते। इसलिए उन्होंने फिल्म के कुछ सीक्वेंस दोबारा से शूट किए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा की सक्सेस को देखते हुए सुकुमार इस बार कोई चांस नहीं लेना चाहते थे।

ये भी पढ़ें: बाप-बेटी के अटूट रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं अजय देवगन की ये 5 फिल्में