राजकुमार राव शादी के बाद भी क्यों रखते हैं शुक्रवार का व्रत? फैंस नहीं जानते होंगे ये बातें

Rajkummar Rao

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) साल 2024 में अपनी एक नहीं बल्कि दो फिल्में ला चुके हैं और अब तीसरी फिल्म स्त्री 2 (stree 2) के साथ तैयार हैं। इससे पहले वो जाह्नवी कपूर के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘श्रीकांत’ में नजर आए हैं। फिलहाल स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है और विक्की भइया एक बार फिर डरने और हंसाने आ गए हैं। उनके साथ हमें एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक त्यागी की बेहतरीन परफोर्मेंस देखने को मिलेगी।

फिल्म तो 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले हम आपको फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जो आप लोग कम ही जानते होंगे।

शुक्रवार को रखते हैं व्रत
राजकुमार राव ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो हर शुक्रवार को व्रत रखते हैं। वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनकी मां हर शुक्रवार को संतोषी मां का व्रत रखती थीं। बस उनको देखकर ही उन्होंने 16 साल की उम्र से व्रत रखना शुरू कर दिया। वो आज भी हर शुक्रवार को व्रत रखते हैं। वो इस दौरान वैसे तो पूरे दिन नहीं खाते लेकिन हां काम ज्यादा हो, शूटिंग हो तो वो व्रत वाला नाइट मील ले लेते हैं।

बड़े होते हुए ही उन्होंने टीनेज में व्रत रखना शुरू कर दिया था लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब उन्होंने सबसे ज्यादा 17 पराठे खाए थे। हालांकि राजकुमार कहते हैं कि जब वो बड़े हो रहे थे, तब उन्होंने ये पराठे खाए थे और ये कोई छोटे नहीं बल्कि दिल्ली वाले पराठे थे। हालांकि अब वो इतने पराठे नहीं खा पाएंगे।

राजकुमार राव गुड़गांव वाले लड़के थे और जमकर खाते थे। लेकिन एक्टर अमित साध ने उन्हें बताया कि किस तरह के खाने से क्या होता है। राजकुमा राव को नहीं पता था कि ग्लूटन क्या होता है। एक बार जब वो रोटी खा रहे थे, तब अमित साध ने कहा कि इसमें तो ग्लूटन होता है। राजकुमार राव को बॉडी बनाने या शेप में लाने के लिए फीका खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता था लेकिन उन्होंने धीरे धीरे इसकी आदत डाल ली और ये उन्हें नॉर्मल लगता है।

वैसे ये तो उनके खाने पीने के बारे में था। अब आपका उनकी फिल्म स्त्री 2 को लेकर क्या ख्याल है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज हो रही है। दोनों में से किसे देखने जाएंगे आप?

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: कल्कि के बाद ‘सालार 2’ सहित प्रभास की इन फिल्मों का बेसब्री से है इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *