ये हैं साल 2024 की अब तक की टॉप 5 मूवीज, शाहिद को पछाड़ चुकी हैं करीना-तबू

Top movies 2024

अब तक साल 2024 अपने खाते में तमाम फिल्में ला चुका है। इनमें ऋतिक रोशन, अजय देवगन, करीना कपूर, तबू और शाहिद कपूर समेत कुछ स्टार्स की फिल्में हैं जो पहले दिन ही छा गई थीं। लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर का है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में रिलीज हुई तबू, कृति और करीना की क्रू कौन से नंबर पर है। वहीं शाहिद की फिल्म को तो ये हसीनाएं पीछे छोड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के लिहाज से कौन सी हैं साल 2024 की टॉप फिल्में।

फाइटर (24.60 करोड़ रुपये)


ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में एयरफोर्स की कहानी दिखाई गई है। ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म ने पहले दिन बढ़िया कमाई की थी। फाइटर का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.60 करोड़ रुपये रहा था।

शैतान (15.21 करोड़ रुपये)

Shaitaan


अजय देवगन और आर माधवन पहली बार साथ आए लेकिन लोगों को इनकी विलेन-हीरो की जोड़ी काफी पसंद आई है। लोगों ने फिल्म को खूब प्यार दिया। फिल्म में वशीकरण का टॉपिक दिखाया गया है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। शैतान ने पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

क्रू (10.28 करोड़ रुपये)

Crew


तबू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू भी पहले दिन ही लोगों को भा गई। फिल्म में हंसी ठहाकों के साथ थ्रिलर और सस्पेंस भी देखने को मिलता है। इस फिल्म ने पहले दिन 10.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (7.02 करोड़ रुपये)


शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस साल फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। लोगों ने दोनों को पहली बार देखा और ठीक ठाक पसंद भी किया। फिल्म में इंसान और रोबोट का तालमेल और रिश्ते दिखाए गए हैं। फिल्म ने थिएटर्स पर पहले ही दिन 7.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

आर्टिकल 370


यामी गौतम स्टारर मूवी आर्टिकल 370 को भी लोगों ने पसंद किया था। कम बजट की इस मूवी ने एवरेज परफोर्म किया था। हालांकि फिल्म ने पहले दिन 6.12 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। फिल्म को देखने की अपील तो पीएम मोदी ने भी कर डाली थी। इसमें कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की पूरी कहानी दिखाई गई है।

ये भी पढ़ें: बाप-बेटी के अटूट रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं अजय देवगन की ये 5 फिल्में