‘मुंह पर मत मारना मुझे एक्टर बनना है…’ जब पिटते हुए राजकुमार राव ने कहीं ये लाइनें

राजकुमार राव (jep) अपनी फिल्म नई फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस को इस समय काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, पंकज कपूर और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं। स्त्री की सक्सेस के बाद स्त्री 2 पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। फिल्म के अलावा भी राजकुमार राव अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी पॉपुलर रहते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के काफी किस्से बताए हैं।

एक किस्से में उन्होंने बताया था कि वो आज भी शुक्रवार का व्रत रखते हैं क्योंकि उनकी मां रखती थीं। वो 16 साल की उम्र से ऐसा कर रहे हैं। वो शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और बचपन में ही उन्होंने ठान लिया था कि वो एक्टर बनेंगे। तभी उन्होंने पिटते हुए भी ये कहा था कि वो एक्टर बनेंगे और उनके मुंह पर ना मारा जाए।

दरअसल मामला ये है कि राजकुमार राव बचपन में काफी लड़ाइयां करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो 8वीं क्लास में ही अपने दोस्तों के लिए लड़ते थे और 12वीं क्लास के बच्चों से टक्कर ले लेते थे। हालांकि वो 11वीं क्लास में आकर पिटे थे। इससे पहले वो कभी पिटे नहीं।

11वीं क्लास में हुई थी पिटाई

राजकुमार राव 11वीं क्लास में नए स्कूल में गए थे और वहां उन्हें एक लड़की पसंद आ गई थी जो कि शाहरुख खान की फिल्म में काजोल के कैरेक्टर अंजली जैसी दिख रही थी। वो बास्केट बॉल भी खेल रही थी और राजकुमार राव भी खेलने पहुंच गए। उस लड़की की राजकुमार राव से थोड़ी बहुत बात हुई। उन्होंने बताया कि वो मार्शलआर्ट जानते हैं, बास्केट बॉल नहीं खेलते।

राजकुमार राव उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के सपने देखने लगे थे लेकिन तभी बाद में उनसे 5 साल बड़ा एक लड़का आया उन्हें एक मदर डेयरी पर ले गया जो कि बंद थी। यहां पर उन्होंने देखा कि वहां करीब 30 लड़के थे और राजकुमार राव के साथ उनके दो और दोस्त थे।

स्त्री 2 एक्टर ने तब बड़े ही चौड़ में कहा था, ”कोई मेरे दोस्तो को कुछ नहीं करेगा, जो करना है मेरे साथ करो।” इसके बाद राजकुमार राव सर पर हाथ रखकर खुद ही नीचे बैठ गए और अपना चेहरा नीचे कर लिया। राजकुमार राव को जब लड़के पीटने ही जा रहे थे तब एकदम से वो बोले, ”मेरे मुंह पर मत मारना मुझे एक्टर बनना है।” ये सुनकर वो लड़के भी एक बार को सोच में पड़ गए कि ये लड़का पिटते हुए क्या बड़-बड़ा रहा है और इसके बाद राजकुमार की जमकर धुलाई हो गई।

ये भी पढ़ें: राजकुमार राव शादी के बाद भी क्यों रखते हैं शुक्रवार का व्रत? फैंस नहीं जानते होंगे ये बातें