चार बाद टीवी की इस हॉट एक्ट्रेस को मिला काम, सुपरनैचुरल शो से बनेगी बात या होगी फ्लॉप?

Nia Sharma

टीवी स्टार निया शर्मा पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। सीरियल्स की बात करें को एक्ट्रेस को आखिरी बार नागिन 4 में देखा गया था। ये शो साल 2020 में खत्म हो गया था। शो में एक्ट्रेस ने ब्रिंदा पारेख का रोल किया था। हालांकि एक साल में ही ये शो बंद हो गया था। इसके बाद से करीब चार साल तक एक्ट्रेस को काम नहीं मिला। निया अपने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। आखिरकार अब उनके सीरियल का सूखा खत्म हो गया है।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस एक बार फिर से सुपरनैचुरल शो में दिखाई देंगी। शो का नाम सुहान चुड़ैल है। देखना होगा कि लोग इतने समय बाद उन्हें दोबारा सुपरनैचुरल शो में प्यार देते हैं या नहीं। वैसे एक्ट्रेस तो अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा गया है।

रिएलिटी शो में आईं नजर
एक्ट्रेस कई रिएलिटी शोज में भी नजर आई हैं। उन्हें निया शर्मा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा में कई बार देखा गया था। जहां खूब मस्ती मजाक होता है। वैसे एक्ट्रेस साल 2020 में ही खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया की विनर रही थीं। वहीं साल 2022 में उन्हें झलक दिखला जा में देखा गया था। निया ने ‘ट्विस्टेड’ और ‘जमाई 2.0’ नाम की वेब सीरीज में भी काम किया है।

निया के करियर की शुरुआत
निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सीरीयल ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘एक हजारों में मेरी बहन है’, ‘जमाई राजा’ और ‘इश्क में मरजावां’ शोज से काफी फेम मिला था। एक बार फिर से एक्ट्रेस टीवी की दुनिया पर छाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: मन्नारा चोपड़ा ने बर्थडे पार्टी में बिग बॉस के दोस्तों से क्यों किया किनारा? अब बताई वजह