मुनव्वर फारुकी को ड्रिप चढ़ते देख परेशान हुए फैंस, कॉमेडियन भी बोले- ‘नजर लग गई…’

munawar faruqui

स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार शाम उन्होंने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर अपनी हेल्थ अपडेट दी। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथ में एक ड्रिप लगी हुई है। ये तस्वीर देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनके दाएं हाथ में ड्रिप लगी है। कॉमेडियन हालांकि किसी अस्पताल में नहीं बल्कि घर पर ही हैं। ये उनकी बेडशीट देखकर ही पता चला रहा है और उनके बगल में कोई शख्स बैठा है।

फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वो अपनी चिंताएं जता रहे हैं और मुनव्वर के लिए दुआ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें कहा है कि मुझे पता है कि आप जल्द ही मजबूत बनकर लौटोगे और ज्यादा हेल्थी होकर वापस आओगे। एक और ने लिखा कि वो प्रार्थना करते हैं कि मुनव्वर जल्द ही ठीक हो जाएं।

जब गर्लफ्रेंड ने दी थी ऐसी खबर
मुनव्वर फारुकी की कुछ ऐसी ही तस्वीर साल 2022 में भी आई थी। तब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं नाजिला ने उनकी एक वीडियो शेयर की थी। तब भी कॉमेडियन के हाथ में ड्रिप लगी थी। उन्होंने अपने फैंस की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया किया था। उम्मीद है जल्द ही मुनव्वर फारुकी सामने आएंगे और अपनी खैरियत की खबर देंगे।

मुनव्वर को पहले सिर्फ स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता था। लेकिन उन्होंने जब एकता कपूर और कंगना रनौत के शो लॉकअप में एंट्री की थी वो और हाईलाइट में आ गए। उन्होंने ये शो जीत लिया था। इसके बाद वो सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भी आए और इसको भी जीत लिया। इससे उनकी शोहरत में और उछाल आ गया। मुनव्वर फारुकी को रिएलिटी शोज किंग भी कहा जाने लगा।

ये भी पढ़ें: ‘बजरंगी भाईजान 2’ का इंतजार होने वाला है खत्म, सलमान खान फिर जाएंगे पाकिस्तान?