हीरोइन से पार्टी कार्यकर्ता बनीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘हम स्टार नहीं’

Kangana Ranaut

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को हिमाचल के मंडी से सीट मिलने के बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। उनका पूरा परिवार भी बेहद खुश है। उन्होंने टिकट मिलने के एक दिन बाद होली के दिन मीडिया से बातचीत की। उनकी बातों से ऐसा लगा कि अब एक्ट्रेस फिल्म दुनिया छोड़ देंगी। कंगना रनौत का कहना है कि वो अब कोई स्टार नहीं बल्कि एक पार्टी कार्यकर्ता है। कंगना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी और पार्टी का खूब आभार जताया।

कंगना ने कहा कि वो अपने आपको अब स्टार नहीं समझेंगी। जो पार्टी कहेगी एक्ट्रेस वो करेंगी। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मामूली कार्यकर्ता हैं। कंगना रनौत ने ये भी कहा कि अगर वो जीतती हैं तो देखेंगी कि उनके इलाके में पहले क्या काम हुआ है। उसका वो कच्चा चिट्ठा खुलवाएंगी। उसके बाद तय करेंगी कि आगे क्या करना है। बाकी उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ लोग तो उन्हें मार्गदर्शन दिखाने के लिए है हीं।

मंडी सीट ही क्यों?
दरअसल कंगना रनौत का जन्म ही हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था। अब उन्होंने कहा कि उनकी जन्मस्थली ने उन्हें वापस बुलाया है, उनके अपने लोगों ने वापस बुलाया है। इसलिए वो दोबारा आई हैं और बेहतर काम करके दिखाएंगी।

फिल्म करियर का क्या होगा?
कंगना ने अभी अपने फिल्म करियर पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल वो सिर्फ पॉलिटिक्स की बातें करती नजर आई हैं क्योंकि लोकसभा के चुनाव अब सामने ही हैं। कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस सिर्फ फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया है। ये फिल्म सिनेमघरों में 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं हैं।

उनके पिछले करीब 10 साल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो उनकी सिर्फ तनू वेड्स मनू फिल्म ही सुपर हिट थी। या फिर मणिकर्णिका थी जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस का बाकी फिल्में फ्लॉप रही हैं। पिछली दो फिल्में तेजस और धाकड़ तो डिजास्टर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Heeramandi Teaser: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज की दिखी झलक, सोनाक्षी समेत इन हसीनाओं का दिखा जलवा