पंकज त्रिपाठी के परिवार में छाया मातम, एक्टर ने पिछले साल ही खोए थे अपने पिता और अब…

Pankaj Tripathi

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के परिवार से एक बुरी खबर सामने आई है। पंकज त्रिपाठी के बहनोई की शनिवार को एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल शनिवार को एक्टर के बहनोई राजेश तिवारी और उनकी बहन सरिता बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। करीब शाम 4 बजे धनबाद जिले में निरसा चौक के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। कार सीधा डिवाइडर से टकराई और कार के आगे का हिस्सा काफी छतिग्रस्त हो गया।

बताया गया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से निकाला। दोनों को धनबाद के ही अस्पताल से जाया गया। जहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सरिता अभी आईसीयू मे हैं। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनका पैर भी फ्रैक्टर बताया जा रहा है।

पंकज त्रिपाठी मुंबई में थे। खबर के मुताबिक उन्हें जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला वो तुरंत कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहीं से वो धनबाद के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि पंकज के बहनोई रेलवे के कर्मचारी थे। वो चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। वो पत्नी सरित संग अपने गांव गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। तभी उनका ये एक्सीडेंट हुआ। उनकी गाड़ी करीब 3 फुट ऊंचे डिवाइडर से टकराई थी।

पिछले साल खोए थे पिता
पंकज त्रिपाठी ने पिछले साल अपने पिता को भी खोया था। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का पिछले साल अगस्त, 2023 में निधन हुआ था। बताया गया था कि वो 99 साल के थे। हालांकि पंकज अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे। वो रास्ते मे ही थे, तभी उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘बजरंगी भाईजान 2’ का इंतजार होने वाला है खत्म, सलमान खान फिर जाएंगे पाकिस्तान?