जब भी हम थिएटर्स में फिल्म देखने जाते हैं, तो आमतौर पर फिल्म चाहे दो घंटे की हो या तीन घंटे की, उसमें हमें सिर्फ एक ही इंटरवल देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जिनमें एक नहीं बल्कि दो इंटरवल रखे गए थे? यानी दर्शकों को पूरी फिल्म देखने के दौरान दो बार ब्रेक मिलता था।
दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में अब तक ऐसी दो फिल्में हैं जिन्में दो इंटरवल थे और इन दोनों की फिल्मों को दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने बनाई है।
‘संगम’
सबसे पहले बात करते हैं साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘संगम’ की। राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म करीब 3 घंटे 58 मिनट लंबी थी। फिल्म की लंबी अवधि को देखते हुए इसमें दो इंटरवल रखे गए थे। ‘संगम’ दर्शकों को खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे शानदार सफलता मिली। फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बीच पैदा होने वाले भावनात्मक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती थी।

‘मेरा नाम जोकर’
इसके करीब छह साल बाद, 1970 में राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ रिलीज हुई। फिल्म का ओरिजिनल वर्जन करीब 4 घंटे 15 मिनट लंबा था। इतनी लंबी फिल्म होने की वजह से इसमें भी दो इंटरवल रखे गए थे। फिल्म में राज कपूर के साथ ऋषि कपूर, सिमी गरेवाल, मनोज कुमार और धर्मेंद्र जैसे कलाकार नजर आए थे।

हालांकि रिलीज के समय ‘मेरा नाम जोकर’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। लेकिन समय के साथ फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती गई और आज इसे हिंदी सिनेमा की चर्चित cult classics में गिना जाता है।
यानी बॉलीवुड में दो इंटरवल वाली इन चर्चित फिल्मों की कहानी भी काफी दिलचस्प है—दोनों राज कपूर की फिल्में और दोनों अपनी लंबी अवधि के लिए यादगार! आपने अब तक सबसे लंबी duration वाली कौन-सी फिल्म देखी है?