Kantara Song: “करनी की गागर का खेल कैसा…” अगर आपने कांतारा का यह गाना सुना है, तो संभव है कि पहली बार आपको भी लगा हो कि इसे किसी फीमेल सिंगर ने गाया है। आवाज इतनी पतली, सुरीली और हाई-पिच है कि सिंगर की आवाज को पहचानना आसान नहीं है। लेकिन जब आपको पता चलेगा कि इस गाने को किसी महिला ने नहीं, बल्कि एक मेल सिंगर ने गाया है, तो शायद आप भी एक बार दोबारा गाना सुनने पर मजबूर हो जाएंगे। इस सिंगर का नाम Venkatesh D.C. है।
फिल्म कांतारा के गानों ने अपनी अलग लोकधुन और आवाज के चलते दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। लेकिन इस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी धुन से ज्यादा इसकी आवाज को लेकर होती है। गाने को पहली बार सुनने वाले कई लोगों को लगता है कि इसके पीछे किसी महिला गायिका की आवाज है। दरअसल, Venkatesh D.C. की वोकल रेंज और हाई-पिच आवाज इतनी अलग है कि पहली बार सुनकर सिंगर के जेंडर का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
हिंदी ही नहीं, कन्नड़ वर्जन भी इसी सिंगर ने गाया
इस गाने से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात यह है कि केवल हिंदी वर्जन ही नहीं, बल्कि इसका ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन भी Venkatesh D.C. ने ही गाया है। यानी दोनों भाषाओं में सुनाई देने वाली वह खास आवाज एक ही सिंगर की है।
यही वजह है कि जब लोगों को इस बात की जानकारी मिलती है, तो वे हैरान रह जाते हैं। जिस आवाज को पहली बार सुनकर फीमेल वॉइस समझा गया, उसके पीछे एक पुरुष गायक हैं।
बता दें कि कांतारा को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और प्रोड्यूस किया था और वो ही इस फिल्म में लीड रोल में भी नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: Salman Khan ने Katrina-Shehnaaz समेत संवारी है इन हसीनाओं की जिंदगी