Vicky Kaushal की फिल्म छावा से तस्वीरें लीक, अब रश्मिका मंदाना के लुक का इंतजार!

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ फिल्म छावा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर छत्रपति सांभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। उनको पिछले काफी दिनों से बड़ी बड़ी दाढ़ी में देखा जा रहा था। ये लुक उनका फिल्म छावा के लिए ही था। आखिरकार इस फिल्म से अब उनका पहला लुक सामने आया है। दरअसल सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं और वो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई हैं।

विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति सांभाजी राजे के लुक में दिखाई दिए हैं। उनके बड़े बड़े बाल और दाढ़ी है। माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला। वो एक योद्धा जैसे लग रहे हैं। उनका लुक काफी गजब लग रहा है। लोग अब एक्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं। उन्हें विक्की कौशल का ये लुक काफी भी रहा है।

विक्की कौशल ने अपने इस लुक के लिए काफी मेहनत भी की है। उन्होंने मशल्स बढ़ाए हैं। उनका वजन भी 12 किलो बढ़ा है। वो अब हट्टे कट्ठे दिख रहे हैं। विक्की सांभाजी राजे की शौर्य गाथा को पर्दे पर उतारेंगे, जिन्होंने अपने जीवन में करीब 210 युद्ध लड़े थे और उनका मराठा शूरवीरों में काफी नाम था।

रश्मिका का इंतजार
विक्की कौशल के इस लुक को देखकर लोग रश्मिका मंदाना के भी फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका को भी लोग देखना चाहते हैं कि वो कैसी दिखाई देंगी। क्या उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपना ट्रांसफोर्मेशन किया है या नहीं?

विक्की के साथ दूसरी फिल्म
छावा को लक्ष्मण उतरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी विक्की कौशल के साथ काम किया है। उन्होंने ‘जरा हटके जरा बचके’ नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी जिसमें विक्की कौशल और सारा अली खान लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें: De De Pyaar De 2: अजय देवगन के प्यार में रोड़ा बनेंगे अनिल कपूर, जानें कब होगी रिलीज