De De Pyaar De 2: अजय देवगन के प्यार में रोड़ा बनेंगे अनिल कपूर, जानें कब होगी रिलीज

De De Pyaar De 2 cast

अजय देवगन (Ajay Devgn), तबु (Tabu) और रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ साल 2019 में रिलीज हुई और दर्शकों से ने इसे ठीक ठाक रिस्पॉन्स दिया था। पिछले कुछ समय से फिल्म के दूसरे पार्ट के अपडेट्स आ रहे थे। ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) से अब बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म में अजय देवगन के दुश्मन को कास्ट कर लिया गया है। ये कोई और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के बिंदास एक्टर अनिल कपूर हैं।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दे दे प्यार दे 2 की स्क्रिप्ट अनिल कपूर को सुनाई गई और उन्हें स्क्रिप्ट सुनकर मजा आ गया और उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हां कह दिया। अब अनिल कपूर और अजय देवगन की खटपट फिल्म में देखने को मिलेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अनिल कपूर रकुलप्रीत सिंह के पिता का रोल निभा सकते हैं।

दे दे प्यार दे में एक 50 साल के मर्द आशीष को एक 20 साल की लड़की आयशा से प्यार होते हुए दिखाया गया था। हालांकि दूसरे पार्ट की कहानी पिछले पार्ट से ही शुरू होती है या एक नई कहानी होगी। इस बारे में कुछ अभी ठीक से सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म के लिए सभी एक्टर्स ने कमर कस ली है। दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग अगले जून, 2024 से शुरू होगी। शूटिंग के लिए एक्टर्स लंदन जाएंगे।

कब होगी रिलीज
दे दे प्यार दे 2 को लव रंजन ने तरुण जैन के साथ लिखा है। ये फिल्म अगले साल 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। इसे अंशुल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में इन दो हसीनाओं ने मारी एंट्री!