Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में इन दो हसीनाओं ने मारी एंट्री!

khatron ke khiladi 14 contestants

बिग बॉस खत्म होने के बाद लोगों को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। इस सीजन भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) लेकर हाजिर होने वाले हैं। फिलहाल शो की डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि शो जून से ऑन एयर हो सकता है। फिलहाल तो शो के कंटेस्टेंट्स की खूब चर्चाएं हो रही हैं और कई नाम अब तक सामने आ गए हैं।

लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 14 में टीवी एक्ट्रेसेस सुमोना चक्रवर्ती और अदिती शर्मा हिस्सा लेने जा रही हैं। हालांकि दोनों ने खुद से इस बात को कंफर्म नहीं किया है। सुमोना को तो सबसे ज्यादा कपिल शर्मा शो में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी बनने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अब अपने स्टंट का जलवा दिखाते नजर आएंगी।

वहीं अदिति शर्मा को हमने सीरियल ‘ये है जादू जिन्न का’ में देखा है। वो भी रोहित शेट्टी के शो में अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट्स
रोहित शेट्टी के शो के लिए हाल ही में टीवी एक्टर गशमीर महाजनी का नाम आया था। वहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स रह चुके निम्रत कौर आहलूवालिया और अभिषेक कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जबकि मन्नारा चोपड़ा और समर्थ जुरैल को भी खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया गया है।

बता दें कि पिछली बार खतरों के खिलाड़ी 13 का खिताब डीनो जेम्स ने जीता था। जबकि अरिजीत तनेजा शो के पहले रनरअप रहे थे। ये शो पिछली बार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में ही शूट हुआ था। ज्यादातर इस स्टंट रिएलिटी शो की शूटिंग यहीं होती है। हालांकि इस बार मेकर्स कहां जाएंगे ये जगह अभी साफ तौर पर रिवील नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी के परिवार में छाया मातम, एक्टर ने पिछले साल ही खोए थे अपने पिता और अब…