मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज The Family Man के चौथे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के तीसरे सीजन के बाद कहानी में कई सवाल अनसुलझे रह गए हैं, जिसकी वजह से फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि श्रीकांत तिवारी की कहानी आगे किस मोड़ पर जाएगी। हालांकि, अभी तक The Family Man Season 4 की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।
सीरीज के चौथे सीजन को लेकर मनोज बाजपेयी से कई बार सवाल पूछा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने बताया था कि सीजन 4 पर काम चल रहा है और उम्मीद जताई थी कि इसे 2027 के सेकेंड हाफ में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, यह एक संभावित समयसीमा है, न कि आधिकारिक रिलीज डेट।

The Family Man के पिछले सीजनों की बात करें तो इसका पहला सीजन 20 सितंबर 2019 को रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 4 जून 2021 को आया, जबकि तीसरा सीजन 21 नवंबर 2025 को दर्शकों के सामने आया। इस तरह हर सीजन के बीच रिलीज में काफी अंतर देखने को मिला है।
सीरीज के पिछले सीजनों की तरह चौथा सीजन भी Amazon Prime Video पर रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, रिलीज डेट, कहानी और अन्य कलाकारों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि The Family Man Season 4 साल 2027 में दर्शकों के बीच पहुंच पाता है या इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।